फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में पुलिस-एंटी करप्शन टीम ने जल निगम का जेई किया गिरफ्तार, 10 हजार रिश्वत लेते दबोचा गया

Tue, 08 Jul 2025 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टीम आरोपी जेई को पकड़कर थाना महुआखेड़ा ले गई। यहां पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को बुधवार को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन
एंटी करप्शन द्वारा पकड़ा गया जल निगम ग्रामीण का जेई रोहित साहू - फोटो : एंटी करप्शन टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन की टीम ने जल निगम ग्रामीण के जेई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के सिंधौली स्थित ओजोन तिराहे से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जेई गांवों में बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन डालने वाली पीएनसी कंपनी के ठेकेदार से रुपये ले रहा था। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


 एंटी करप्शन थाने के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना में गांवों में पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। अमरोहा निवासी पीएनसी कंपनी के ठेकेदार सर्वेश यादव से झांसी निवासी जल निगम ग्रामीण के जेई रोहित साहू ने पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद हस्तांतरण रिपोर्ट बनाकर देने के नाम पर 26 हजार रुपये मांगे थे। पहले 10 हजार रुपये एडवांस के रूप में मांगे। इस पर ठेकेदार ने एंटी करप्शन टीम से मदद मांगी।
 
8 जुलाई को तय समय पर ठेकेदार को जेई ने ओजोन सिटी तिराहा सिंधाैली पर बुलाया। यहां फाइल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर जेई ने रुपये मांगे। ठेकेदार सर्वेश यादव ने जैसे ही रुपये जल निगम के जेई रोहित साहू निवासी झांसी को दिए पहले से ही सक्रिय एंटी करप्शन टीम के इंचार्ज मनीष चंद्र चाैहान के नेतृत्व वाली टीम ने जेई को रंगेहाथ दबोच लिया। 
विज्ञापन


टीम आरोपी जेई को पकड़कर थाना महुआखेड़ा ले गई। यहां पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को बुधवार को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें