फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लाइन खींचने से रोका तो जेई और कर्मचारियोें को दौड़ा कर पीटा

Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अतरौली।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : file Photo
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के गांव खेड़िया धौंकल में अवैध रूप से लाइन के तार खींच रहे ग्रामीणों को जेई व उनकी टीम ने रोका तो ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। कर्मचारियों के कपड़े तक फाड़ डाले और उनके गंभीर चोटें भी आई हैं। जेई ने पांच नामजद व कई अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


बड़ेसरा फीडर पर तैनात जेई समर्थ श्रीवास्तव ने बताया कि गांव खेड़िया धौंकल में राजकुमार शर्मा आदि अवैध रूप से बिजली की लाइन खींच रहे थे। इन्होंने 63 केवीए और 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर के दो पोल भी शिफ्ट कर लिए थे। इसकी सूचना पर जेई लाइनमैन जुगेंद्र सिंह, पेट्रोलमैन राजकुमार और बृजेश के साथ गांव में पहुंचे।

उन्होंने अवैध रूप से लाइन खींच रहे लोगों को रोका तो उन्होंने जेई समेत सभी कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे व लात घूंसों से सभी को जमकर पीटा। इससे उनके कपड़े तक फट गए।
विज्ञापन


जेई समर्थ श्रीवास्वत ने राजकुमार शर्मा, उसके पुत्र सौरभ, किशन सिंह, सतवीर हरजीत समेत कई अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी कर्मचारियों का डॉक्टरी परीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें