फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जेई समेत अन्य कर्मचारियों की शिकायत, अवैध वसूली का आरोप, एसई ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

Sat, 29 Jun 2024 11:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विभाग चोरी रोकने के लिए काफी समय से चेकिंग अभियान चला रहा है लेकिन अब सुबह होने वाली चेकिंग के नाम पर वसूली और समझौता कराया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा बिजली घर के स्टाफ की अवैध वसूली की शिकायत स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
अवैध वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में बिजली संकट से लोग परेशान हैं। इसी समस्या को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। आरोप है कि चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। अवैध वसूली के साथ ही विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रहीं है।

विज्ञापन


विभाग चोरी रोकने के लिए काफी समय से चेकिंग अभियान चला रहा है लेकिन अब सुबह होने वाली चेकिंग के नाम पर वसूली और समझौता कराया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा बिजली घर के स्टाफ की अवैध वसूली की शिकायत 28 जून को स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से की है। भुजपुरा के लोगों में रहीला बेगम, हसीना बेगम, राबिया बेगम, मीना, जैतून बेगम, जाहिद, अफजाल, सलमान, शम्मा, शहजाद, आरिफ, जुनैद, शाकिर समेत दो दर्जन लोग एकत्रित होकर मुख्य अभियंता विद्युत निगम से मिले और उनको आपबीती बताई। जहां से सभी लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एसई शहरी क्षेत्र पीए मोंगा के कार्यालय भेजा। एसई शहर ने लोगों की शिकायतों को सुना और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।

30 हजार दे दो नहीं तो 60 हजार का जुर्माना होगा
अब्दुल मलिक पुत्र अब्दुल खालिक निवासी भूप सिंह मंदिर मुल्ला पाड़ा दिव्यांग हैं। भुजपुरा विद्युत उपकेंद्र के जेई प्रशांत आर्या ने संविदा कर्मी शिवकुमार और मुकेश यादव सहित उनके मोहल्ले में चेकिंग कर छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कई उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन अब्दुल मलिक के नाम से मकान पर लगा हुआ है। 
विज्ञापन


आरोप है कि बिना बिजली चोरी के उनका कनेक्शन काट दिया। अब्दुल ने जेई से कनेक्शन काटने की वजह पूछी तो बिजली चोरी बताई गई। पीड़ित ने वीडियो दिखाने को कहा तो मना कर दिया। आरोप है कि उसी दिन अनिल तोमर ने फोन कर सासनी गेट डिवीजन बुलाया और कहा तीस हजार रुपये दे दो, नहीं तो आपके नाम पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिसमें 60 हजार रुपये का जुर्माना जमा करना पड़ेगा। 

भुजपुरा क्षेत्र के कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर आए थे। उनका आरोप था कि उनके क्षेत्र में विभाग के लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। आरोप की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। - पीए मोंगा, एसई शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें