फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मालव में जयंत ने किया था जनसंपर्क, प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की खैर आरक्षित सीट पर सोमवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के जनसंपर्क को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा रालोद प्रत्याशी व अज्ञात साथियों पर दर्ज किया गया है। इसमें जनसंपर्क के दौरान नियम से अधिक भीड़ जुटाने का आरोप है। 150 गाड़ियां शामिल करने का आरोप है। यह मुकदमा उड़नदस्ता टीम की ओर से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि खैर सीट के टप्पल क्षेत्र के मालव में सोमवार को रालोद अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी के समर्थन में जनसंपर्क किया था। इसमें डोर टू डोर की अनुमति थी, जिसमें नियमानुसार दस लोग जनसंपर्क में होने चाहिए, मगर यहां संख्या काफी अधिक थी। 150 गाड़ियों का काफिला था, जिसमें 15-20 गाड़ियों पर झंडे लगे थे। इस संबंध में उड़नदस्ता प्रभारी ब्रज नंदन शर्मा की ओर से टप्पल में दी गई तहरीर पर भगवती प्रसाद सूर्यवंशी व उनके अज्ञात साथियों पर आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम खैर व इंस्पेक्टर टप्पल दोनों ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
सपा नेता खालिद पप्पू पर सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में महानगर के सिविल लाइंस थाने में सपा नेता खालिद हसन पप्पू पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में आरोप है कि सपा समर्थक खालिद हसन उर्फ पप्पू व 50-60 अज्ञात लोगों ने बरगद हाउस अपने आवास पर बिना अनुमति भीड़ जमाकर चुनाव प्रचार किया और सपा प्रत्याशी का स्वागत किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें