फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवां पुलिस ने पकड़ा 45 लाख का गांजा, दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
थाना जवां पुलिस ने 45 लाख रूपये की कीमत के 346.980 किग्रा नशीला पदार्थ सहित दो अन्तर्राजीय तस्कर को गिर? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जवां पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे 45 लाख रुपये का गांजा पकड़ा है। यह गांजा एक कंटेनर में छिपाकर बुलंदशहर ले जाया जा रहा था। तभी चेकिंग के दौरान यह माल पकड़ा गया। इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को नकद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डॉ.अरविंद ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एसओ जवां अभय कुमार मंगलवार रात पुलिस टीम के साथ सीडीएफ चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक कंटेनर आता दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस को देख ट्रक चालक ने वापस मोड़कर महेशपुर फाटक की ओर भगाना शुरू किया। इस पर पीछा कर वाहन को रोक लिया गया। मौके से ट्रक चालक ऋषि कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह व जितेन्द्र उर्फ जीतू कश्यप पुत्र सीताराम निवासीगण रामनगर सासनी हाथरस को पकड़ा गया। तलाशी में ट्रक की बंद बॉडी में बने गोपनीय केबिन में कुल 36 पैकेटों में रखा 346.980 किग्रा गांजा बरामद हुआ, जिसके बारे में पूछताछ में बताया कि यह माल ओडिशा से लाया गया है और इसकी सप्लाई बुलंदशहर के अनूपशहर में देनी थी। कीमत करीब 45 लाख रुपये है। इस गिरफ्तारी टीम में एसआई रोहित राठी व आदित्य शंकर तिवारी आदि शामिल रहे। दोनों अपराधियों को बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। बता दें कि इसी रैकेट का 11 क्विंटल गांजा सहित चार अपराधियों को क्वार्सी पुलिस ने लॉकडाउन खुलने पर पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें