कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात करन चौधरी का पार्थिव शरीर उनके गांव सिरसा पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए गांव आसपास से आए लोगों का तांता लग गया। रात में ही अंतिम सलामी के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात करन चौधरी के मौत की खबर सोमवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को मिली। जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम करीब पांच बजे अतरौली बाजार पहुंचा। सेना के जवानों ने वहां से पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ सेना के वाहन में रखा और उनके पैतृक गांव सिरसा पहुंचाया।
रात में ही अंतिम सलामी के साथ जवान करन चौधरी को अंतिम विदाई दी गई। गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि करन की सगाई 22 नवंबर को और शादी 24 को होनी थी। इसके लिए उन्होंने अवकाश ले लिया था। मंगलवार को करन को गांव लौटना था लेकिन सेना के जवान शाम 7:10 मिनट पर उनका पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए गांव में सैकड़ों की भीड़ उमड़ी।