फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawahar Navodaya Vidyalaya: अलीगढ़ में 12 केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा, 771 परीक्षार्थियों ने छोड़ी

Sat, 13 Dec 2025 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ब्लॉक धनीपुर, जवां और लोधा के विद्यार्थियों के लिए शहर के डीएवी बालक, डीएवी बालिका और टीकाराम इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया था। बाकी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बने।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को अलीगढ़ जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें 1767 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 771 गैरहाजिर रहे। सबसे ज्यादा खैर से 135 और सबसे कम अकराबाद केंद्र से 10 परीक्षार्थी नदारद रहे।

विज्ञापन


नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए 2544 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। ब्लॉक धनीपुर, जवां और लोधा के विद्यार्थियों के लिए शहर के डीएवी बालक, डीएवी बालिका और टीकाराम इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया था। बाकी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बने। सुबह करीब 11.30 बजे शुरू हुई परीक्षा 1.30 बजे तक चली।

बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) और एडीआईओएस (सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा) ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। बच्चों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। डीएवी प्रधानाचार्य विपिन कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल या अनियमितता नहीं मिली। केंद्रों पर पानी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक-पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या- उपस्थित-नदारद
टप्पल-231-151-80
चंडौस-263-132-131
खैर-340-205-135
जवां-196-131-65
लोधा-363-259-104
धनीपुर-293-207-80
गोंडा-93-77-16
इगलास-151-100-51
अतरौली-210-162-48
बिजौली-117-94-23
गंगीरी-196-168-28
अकराबाद-91-81-10
कुल-2544-1767-771

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें