कस्बा जट्टारी में नगर पंचायत की ओर से दस स्थानों पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे नगर पंचायत कार्यालय, जरतौली मोड़, भगवती कन्या पालीवाल इंटर कॉलेज, उसरह बाईपास रोड, माधोनगर, सुनारों वाली गली, पुलिस चौकी, मस्जिद वाली गली, जरेलिया मोड़ और उसरह तिराहा पर लगाए जाएंगे। जट्टारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने लिखित व मौखिक रूप से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से सीसीटीवी लगवाने की अपील की थी। अब यह काम शुरू हो रहा है। चेयरमैन प्रदीप बंसल ने बताया कि लगभग छह लाख रुपये की लागत से कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों से निगरानी हेतु नगर पंचायत के सीयूजी नंबर पर इनका कंट्रोल दिया गया है।