कस्बा अकराबाद में गृहक्लेश से तंग आकर एक युवक ने 30 अप्रैल दोपहर घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कस्बा के गोलाकुआ निवासी अर्पित (24) पुत्र राकेश कुमार गृहक्लेश के चलते 30 अप्रैल की दोपहर समय करीब बारह बजे अपने ही घर में फंदा लगाकर झूल गया। इसकी जानकारी होने पर परिजन युवक को आनन-फानन डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में रोना बिलखना मचा है। परिजनों के अनुसार मृतक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने अपने पीछे पत्नी सुषमा देवी व डेढ़ साल के एक बच्चे को रोते बिलखते छोड़ा है।