फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जश्न-ए-तरीनियंस 30 दिसंबर को, होगी एल्युमिनाई मीट, 300 से ज्यादा पूर्व छात्र होंगे शामिल

Sat, 27 Dec 2025 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जश्न-ए-तरीनियंस में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति और भारत की खेल प्रतिभाओं पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल के प्रबंधक शाहनवाज खान व प्रधानाचार्या सुबूही खान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की नदीम तरीन एजुकेशनल सोसायटी की ओर से संचालित आयशा तरीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने पर 30 दिसंबर को वार्षिक उत्सव (जश्न-ए-तरीनियंस) मनाएगा। उत्सव में मुख्य अतिथि बरौली विधायक जयवीर सिंह होंगे। 

विज्ञापन


27 दिसंबर को स्कूल के प्रबंधक शाहनवाज खान ने बताया कि अनूपशहर रोड स्थित स्कूल में एल्युमिनाई मीट भी होगी, जिसमें 300 से ज्यादा पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे। वह अपने अनुभव साझा करेंगे और वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर सकेंगे। प्रधानाचार्या सुबूही खान ने बताया कि स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। शैक्षिक, रचनात्मक व नवाचार आधारित प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न-ए-तरीनियंस के तहत सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति और भारत की खेल प्रतिभाओं पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सूफी नाइट होगी। इस मौके पर एसईओ सुमैया नाहिद, संगीता अग्रवाल, अब्दुल्लाह नदीम तरीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें