आगरा-अलीगढ़-अजमेर जनरथ बस सेवा का पुष्कर तक विस्तार हो गया है। आगरा से शाम चार बजे चलकर यह बस शाम 6.45 बजे अलीगढ़ आएगी। यहां से 7.15 बजे वापस आगरा के ईदगाह बस अड्डे जाएंगी। वहां से भरतपुर, जयपुर, अजमेर होते हुए अगले दिन सुबह 7.35 बजे पुष्कर तक पहुंचेगी। पहले यह जनरथ बस सिर्फ अजमेर तक जाती थी। ब्यूरो