फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजामिया का एलान, एएमयू में नहीं होने देंगे श्वेता का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत एएमयू को-आर्डिनेशन कमेटी शुक्रवार शाम छह बजे आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट का वर्चुअल कार्यक्रम कराएगी। हालांकि, एएमयू इंतजामिया ने दो टूक कहा कि परिसर में श्वेता का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में कमेटी के पदाधिकारी आमिर मिंटोई का कहना है कि परिसर में कार्यक्रम की तैयारी है।
विज्ञापन

एएमयू प्रशासन की ओर से एक निजी चैनल पर श्वेता भट्ट का कार्यक्रम आयोजित कराने की खबर पर एएमयू इंतजामिया में खलबली मच गई। आनन-फानन में इंतजामिया को सफाई देनी पड़ी। इंतजामिया का कहना है कि न तो एएमयू प्रशासन ने संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट से संपर्क स्थापित किया है और न ही एएमयू परिसर में उनके किसी वर्चुअल कार्यक्रम के संबंध में किसी व्यक्ति ने संपर्क किया है। अगर करता भी है तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी। एएमयू प्रशासन ने कहा कि इस संबंध में प्रकाशित सूचना उन लोगों का काम है, जिन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय इस सूचना का खंडन करता है, जिसे कुछ मीडिया संस्थानों व सोशल मीडिया द्वारा गलत तरीके से प्रकाशित व प्रसारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें