फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी : गर्मी में पानी पीने के लिए कान्हा की आई सुराही

विज्ञापन
कान्हा के पानी पीने के लिए बाजार में आई सुराही। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वैष्णव मत से 12 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ऐसे में जन्माष्टमी को लेकर बाजार सज चुका है। बाजार में इस बार भगवान के खेल खिलौने, कूलर, एसी, पंखा के साथ पानी पीने की सुराही भी आई है। इसके साथ ही लड्डू गोपाल की नई नई पोशाकें और बच्चों के लिए भी राधा कृष्ण की पोशाकें आई हैं।
विज्ञापन

शहर के कई श्रद्धालु धूमधाम से जन्माष्टमी मनाते हैं। पूरे दिन व्रत रखकर रात को कान्हा का अभिषेक करते हैं। इसके बाद ही प्रसादी ग्रहण कर अपने व्रत को खोलते हैं। चूंकि सामूहिक आयोजन अभी रद्द ही चल रहे हैं, इसलिये श्रद्धालु अपने घरों में ही यह आयोजन करेंगे। कान्हा के लिए पोशाकें, वंशी, मुकुट, पगड़ी, जरी की पोशाकें, बाबा सूट आदि नये आए हैं। सितार, गिटार, लूडो, कैरमबोर्ड जैसे खिलौनों के साथ पानी पीने की सुराही भी आई है। जबकि एसी, पंखा, कूलर आदि पहले से ही बाजार में मौजूद है। कान्हा के महारास की गोपियों की प्रतिमाएं भी बाजार में आई हैं। वहीं बच्चों की कुर्ता धोती, बगलबंदी धोती, लहंगा चुनरी भी किफायती दामों में उपलब्ध है। भगवान के पालना, चौकी, सिंहासन, गद्दे, मसंद आदि की भी कई सारी वैरायटी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें