फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छह माह बाद भी खैर सीएचसी में शुरू नहीं हुआ जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में करीब छह माह पहले आवंटित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते उपचार के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं निजी मेडिकल स्टोरों से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सीएचसी परिसर में जन औषधि केंद्र का बोर्ड लगा हुआ है, लेकिन संचालन शुरू न होने से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। आपात स्थिति में आने वाले मरीज और उनके परिजन सस्ती दवाओं की उम्मीद लेकर केंद्र तक पहुंचते हैं, लेकिन बंद मिलने पर उन्हें बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित भाटी ने बताया कि केंद्र संचालन को लेकर कई बार संचालक से संपर्क किया गया, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। स्थानीय लोगों ने जल्द केंद्र शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें