फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Accident: अपनों के शवों को देख रो-रोकर रुंधा गला, आंखें सूजीं; ताबूत खोलकर चेहरे देखते ही महिलाएं बेहोश

Sun, 02 Jun 2024 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस/अलीगढ़

सार

जम्मू के अखनूर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस वीरवार को जम्मू-पुंछ हाईवे पर सड़क से फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 69 घायल हैं। बस में 90 से अधिक लोग सवार थे।
विज्ञापन
Jammu akhnoor Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रो-रोकर गला सूख रूंध रहा है और आंखें सूज चुकी हैं। यह हाल मुरसान के गांव नगला उदय सिंह व हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मझोला के उन घरों का है , जिन घरों ने अपने परिवार के सदस्यों को जम्मू बस हादसे में खो दिया है। दोनों ही गांवों में गमगीन माहौल है। 
विज्ञापन


हालात यह हैं कि घरों की महिलाएं और बेटियां रो-रोकर बार-बार बेहोश हो रही हैं, आंखें सूज गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिलाओं को ओआरएस के घोल पिला रही हैं। स्वास्थ्य परीक्षण लगातार समय-समय पर किया जा रहा है।

इगलास के गांव नाया के 11 शव शनिवार की शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर गांव पहुंचे। गांव के बाहर बगीची में सभी ताबूत एंबुलेंस से उतारे गए। ताबूत उतरते ही ऊपर नाम पढ़ने के बाद परिवार वालों ने ताबूत खोलकर चेहरे देखे और ताबूत सहित शवों को अपने-अपने घरों को ले गए। 
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन की ओर से बगीची में ही परिवार की महिलाओं, परिजन व रिश्तेदारों को शव दिखाने और वहीं से श्मशान घाट ले जाने की तैयारी थी। एडीएम प्रशासन ने भी शवों को घर न ले जाने की अपील की, लेकिन जब परिवार वाले नहीं माने तो सभी को शव घरों पर ले जाने दिया। 

दो ट्रेनों के जरिये भेजे सभी 22 शव
22 श्रद्धालुओं के शवों को दो ट्रेनों के जरिये जम्मू से पैतृक स्थानों पर भेजा गया है। इन ट्रेनों में कई घायल और तीमारदार भी गए हैं। जीएमसी में 47 घायलों का इलाज जारी है, इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार को 16 घायलों को डिस्चार्ज किया गया है। कुछ लामा (चिकित्सा सलाह के विरुद्ध छुट्टी) पर चले गए। कई घायलों की ऑर्थो सर्जरी करके उन्हें विभिन्न वार्डों में रखा गया है। इनकी देखभाल के लिए कई तीमारदार भी पहुंच गए हैं।

मृतकों और घायलों के लिए जम्मू सरकार ने भेजी आर्थिक मदद
जम्मू बस हादसे में मृत, गंभीर घायलों व घायलों को जम्मू-कश्मीर सरकार ओर से आर्थिक मदद जारी की गई है। जिला मजिस्ट्रेट जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने जिलाधिकारी हाथरस के खाते में 55.40 लाख रुपये की धनराशि भेज दी है। 10 मृतकों को पांच-पांच लाख, 10 गंभीर घायलों को 50-50 हजार व चार घायलों को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

अधिक सवारी पर जाने से मना कर दिया तो मालिक ने भेजा था दूसरा चालक
बस हादसे में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस घटना में अपनी पत्नी को खोने और स्वयं घायल इगलास के नाया गांव निवासी भगवान सिंह के अनुसार अधिक सवारियां देखकर चालक ने बस ले जाने से मना कर दिया था। इसके बाद बस मालिक ने तत्काल इंतजाम कर दूसरे चालक को बस लेकर शिवखोड़ी के लिए भेजा था। इस चालक को रास्ता नहीं पता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें