फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संरक्षित पशु का मीट निकलने पर अतरौली में हंगामा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, लगाया जाम

Sun, 11 Jan 2026 04:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस के बैरीकेड लगाकर अवंतीबाई चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर समझाया जिस पर आधा घंटे बाद करीब एक बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
अतरौली में जाम लगाकर प्रदर्शन करते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज में पिछले दिनों पकड़ा गया मीट प्रयोगशाला में जांच के बाद संरक्षित पशु का निकलने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अवंतीबाई चौराहे पर प्रदर्शन करते जाम लगा दिया। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... Aligarh: संरक्षित पशु का निकला मीट, मीट विक्रेता सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी को पकड़ कर भेजा जेल
दोपहर करीब 12.30 बजे लगाए गए जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जो मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी। हालांकि जाम लगाए लोगों ने ही एक-दूसरे को हटाकर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया जिस पर करीब दस मिनट बाद एंबुलेंस जाम से बाहर निकल सकी। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष संजय आर्य, आगरा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, लोकेश ठाकुर, लवकुश, विष्णु इंदौलिया, अमित सोबरवाल आदि ने पुलिस के बैरीकेड लगाकर अवंतीबाई चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर समझाया जिस पर आधा घंटे बाद करीब एक बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि संरक्षित पशु के मीट की काफी समय से तस्करी की जा रही है। कई लोगों का गिरोह इसमें शामिल है। उनके नाम पुलिस ने एफआईआर में दर्ज नहीं किए। इस लापरवाही को कतई सहन नहीं किया जाएगा। संरक्षित पशु की हत्या कर उसका मीट बेचे जाने का खुलासा होने से लोगों की भावनाएं आहत हैं। मुख्य आरोपियों की जांच कर पुलिस जेल भेजे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें