फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाली के कथित धर्मांतरण प्रकरण में मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जलाली के कथित धर्मांतरण प्रकरण में पीड़ित पति की ओर से दी गई तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

 इंस्पेक्टर हरदुआगंज दिलीप सिंह ने बताया कि वादी पीड़ित पति की ओर से दी तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 365 (अपहरण), 342 (झूठ बोल कर गुमराह करना), 295 क (अमर्यादित टिप्पणी कर धार्मिक ठेस पहुंचना), 323 (मारपीट कर शारीरिक जख्म कर देना), 504 (गालीगलौज और जान से मारने की धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें नईम और उसकी पत्नी बबली, नईम की मां, नईम का छोटा भाई निवासी घोसी वाली गली ऊपरकोट को नामजद किया गया है।
इसके साथ ही नईम के साथी रहमत और कामरान पुत्र मुन्ना जर्राह निवासी घोसी वाली गली ऊपरकोट को भी नामजद किया गया है। पीड़ित पति ने इन दोनों को नईम को सहयोगी बताया है। जिसने पूरे घटनाक्रम में नईम का साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि जलाली में दो अलग अलग समुदायों के युवक युवती ने तकरीबन 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था जिससे उनको चार बेटियां हुई। हाल ही में  पत्नी पति का घर छोड़ कर अलग रहने लगी है। जिस पर  पति पत्नी और अपनी बेटियों  को अपने साथ रखने के लिए परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें