फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जैन मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव मनाया

Tue, 23 Dec 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलायतन विश्वविद्यालय व तीर्थधाम मंगलायतन के संयुक्त तत्वावधान में परिसर स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। सर्वज्ञ देव विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सामूहिक अर्घ्य समर्पित किया।
विज्ञापन

पूजन एवं विधान समकित शास्त्री एवं अभिषेक शास्त्री के मार्गदर्शन में हुआ। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि शिक्षा और धर्म का समन्वय ही मानव जीवन को उन्नति की ओर ले जाता है। उन्होंने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और संयम के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। तीर्थधाम मंगलायतन से आए अशोक लुहाडिया और सुधीर शास्त्री ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्रदान किया। भगवान महावीर स्वामी के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमे। श्रद्धालुओं ने परिसर स्थित कीर्ति स्तंभ के दर्शन भी किए। प्रो. सिद्धार्थ जैन, मयंक जैन, अनाकुल जैन, गोपाल राजपूत, डाॅ. लव मित्तल, ललित चौधरी, वीना जैन, अपर्णा जैन, सुनीता जैन कार्यक्रम की व्यवस्था में सेवारत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें