15 हजार मोमबत्तियों से जगमगाया स्टेडियम
- फोटो : Dig Vishal
अद्भुत... अविस्मरणीय... अतुलनीय... यह नजारा देखने को मिला जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में। जिसने भी खुले मैदान में करीब 15 हजार मोमबत्तियों को एकसाथ जलते देखा, वह उसके सम्मोहन में बंध गया। 2012 से स्टेडियम को सजाने की परंपरा 2017 में और भव्य हो गई।
बुधवार को छोटी दीपावली पर स्टेडियम मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठा। मुख्य अतिथि कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, एडीएम सिटी एसबी सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने दीया जलाकर व नारियल फोड़कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 15 हजार मोमबत्तियां एक मिनट में जल गईं। मोमबत्तियां जलते ही स्टेडियम रोशनी से जगमगाने लगा।
इस मनोहारी दृश्य को कमिश्नर ने अपने परिवार के साथ स्टेडियम के चारों ओर घूमकर निहारा भी। उन्होंने कहा कि वाकई में यहां की रोशनी अद्भुत है। रोशनी के बाद जब पटाखे छूटे, तो आकाश भी जगमगा उठा। धरती और आकाश की जगमगाहट के साक्षी खिलाड़ी और अधिकारी बने।
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि स्टेडियम के 200 खिलाड़ियों ने मिलकर मोमबत्तियां जलाईं। स्टेडियम को सजाने में जादौन बिल्डर्स के अर्जुन सिंह फकीरा, कुश्ती वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव नदीम खांडे का योगदान रहा। संचालन जोहम रूबा ने किया। इस मौके पर सुधीश कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश डब्बू, आईपीएल खिलाड़ी रिंकू सिंह, तौफीक अहमद खान, अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एसोसिएशन के अध्यक्ष यासीन शम्स, कोषाध्यक्ष तस्लीम मुख्तार, मसूद अमीनी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।