जादौन राइडर्स की सेमीफाइनल में एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर सोमवार को सांगवान प्रीमियर लीग का क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें जादौन राइडर्स ने आरएएफ लाइंस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जादौन राइडर्स के कप्तान बिलाल काजी ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बीस ओवर में दो विकेट पर 169 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
यश राना ने 53 और गौरव ने 50 रन बनाए। दोनों नाबाद रहे। आरएएफ की पूरी टीम 109 रन पर सिमट गई। आरएएफ के रंजीत ने 25 और प्रवीण ने 22 रनों का योगदान दिया। लोकेंद्र और श्याम सैनी ने तीन-तीन विकेट लिए। यश को मैन आफ द मैच चुना गया। मंगलवार को स्टेडियम इलेविन और सिटी हॉक्स के बीच मैच होगा।