आईटीबीपी के जवान की पिटाई करने, बंधक बनाने तथा उसके पिता द्वारा कोल्ड स्टोर में रखे गए आलू की बिक्री के बाद धनराशि न लौटाने पर कोतवाली में घटना के 06 महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना महुआ खेड़ा के गांव हैवतपुर प्रथा निवासी जवान विपिन कुमार शर्मा का कहना है कि उसके पिता ने गांव हस्तपुर के द्वारिकाधीश कोल्ड स्टोरेज में 550 बैग आलू का भंडारण किया था।
आरोप है कि आलू की बिक्री के बाद 92,322 रुपये देने की बात कही गई थी। आरटीजीएस से फर्जी लेनदेन दिखा दिया। कहासुनी की गई तो शेष 34,722 रुपये नहीं दिए। बकाया रुपये लेने के लिए 06 मार्च को कोल्ड स्टोर पर पहुंचा तो कोल्ड स्टोर के सतेंद्र व यतेंद्र ने कुछ दिन बाद रुपये देने का वादा किया। 26 मार्च को फिर से रुपये लेने गया तो शाम करीब 05 बजे सतेंद्र व यतेंद्र ने मुनीम व कुछ लोगों के सहयोग से उसको बंधक बनाकर पीटा। थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।