नोयडा के सेक्टर 55 निवासी लोकेश कुमार अपने भाई राहुल कुमार, मां मुन्नी देवी के साथ सेंट्रो कार से एटा जा रहे थे। कार ताजपुर रसूलपुर के पास अनियंत्रित हो गयी। आगे चल रही दूसरी कार वेन्यू से टकराकर तालाब में घुस गयी। हादसे में चार लोग घायल हो गये।
खेरेश्वर हाईवे राजमार्ग पर 8 फरवरी शाम ताजपुर रसूलपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकराते हुए तालाब में घुस गयी। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे को देख स्थानीय मौके पर आ गए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोयडा के सेक्टर 55 निवासी लोकेश कुमार अपने भाई राहुल कुमार, मां मुन्नी देवी के साथ सेंट्रो कार से एटा जा रहे थे। कार ताजपुर रसूलपुर के पास अनियंत्रित हो गयी। आगे चल रही दूसरी कार वेन्यू से टकराकर तालाब में घुस गयी। हादसे में चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सवारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।