फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दक्षिण भारत की आईटी फर्म अलीगढ़ में करेगी 28 हजार करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इंवेस्टर्स समिट के जरिये दक्षिण भारत की एक आईटी फर्म 28 हजार करोड़ के निवेश पर करार कर रही है। यह फर्म अलीगढ़ में सेमी कंडक्टर बनाने संबंधी यूनिट लगाएगी, जिसमें 1300 कर्मचारियों को रोजगार मिलने का लक्ष्य अभी तक तय किया गया है। अब अधिकारी इस फर्म से जुड़े निवेशकों से इसकी पूरी बारीकियां जानने के लिए संपर्क में हैं।
विज्ञापन

दक्षिण भारत की जयरमन-राजशेखर सेमी कंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस फर्म ने अलीगढ़ में हल्के वाहनों में लगने वाले सेमी कंडक्टर बनाने की यूनिट स्थापना के लिए करार किया है। इसने अपने करार में 28 हजार 919 करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख किया है और 1300 कर्मचारियों की आवश्यकता बताई है। उद्योग केंद्र के उपायुक्त बीरेंद्र सिंह बताते हैं कि फर्म की ओर से यह करार किया गया है। अब इस फर्म से जुड़े निवेशकों से इससे जुड़ी सभी बारीकियाें पर वार्ता जारी है। क्योंकि यह अपने आप में एक बड़े निवेश का करार है।
निवेश कुंभ में दिखाया जाएगा इंवेस्टर्स समिट का प्रसारण
अलीगढ़। उपायुक्त उद्योग केंद्र बीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार 10 फरवरी से 12 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित इंवेस्टर्स समिट का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए यहां निवेश कुंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम नुमाइश मैदान के मुक्ताकाश मंच पर दिखाने की तैयारी है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, निवेशकों व छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्यमी मित्र किए जाएंगे तैनात
अलीगढ़। प्रदेश भर में इस समिट के बाद 104 मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र तैनात किए जाएंगे। यह जिला वार निवेशकों व उद्योग विभाग व अन्य विभागों के बीच समन्वय का काम करेंगे। इसमें एमबीए डिग्री धारी युवा व सेवानिवृत्त अधिकारी भी चयनित किए जा सकते हैं। इस विषय में उपायुक्त बीरेंद्र सिंह बताते हैं कि इसका चयन शासन स्तर से होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें