फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त एवं सपा नेताओं के बीच नोकझोंक

विज्ञापन
नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह से सपा नेताओं से हुई नोकझोंक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष एवं महासचिव की नगर निगम के अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। सपा नेता गरीबों के खोखे हटाने एवं अवैध वसूली का आरोप लगा रहे थे, जबकि निगम के अधिकारी आरोप को बेबुनियाद बता रहे थे।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने रामघाट रोड पर शुक्रवार को नालों व सड़कों पर से अतिक्रमण हटवाया। क्वार्सी फार्म के समीप खोखे को हटाने को लेकर हंगामा हो गया। दुकानदार से पांच हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। निगम कर्मी दो रिक्शे भी उठा कर ले गए। सूचना पर सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी एवं महासचिव मनोज यादव समर्थकों के साथ पहुंच गए। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह एवं सपा नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
सपा नेताओं का कहना है कि नगर निगम गरीबों एवं मजलूमों की टंकी खोखे हटा रही है और वसूली कर रही है। मनोज यादव ने कहा कि नगर निगम गरीब परिवार के झोपड़े और रोजी रोटी के साधन को उखाड़ रही है। अतिक्रमण करने वाले बड़े-बड़े व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि अतिक्रमण हटाना सही है लेकिन गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी नेता गौरव गोदानी की भी अधिकारियों से बहस हुई। गौरव गोदानी का कहना है कि नगर निगम वाले स्कूटर, मोटरसाइकिल व रिक्शा भी दुकान के आगे से उठा कर ले जा रहे हैं। यह नाइंसाफी है। क्या व्यापार करना गुनाह है, जो ग्राहक सामान लेने आएगा, उसका वाहन क्या दुकान के अंदर खड़ा किया जाएगा। गौरव का कहना है कि कुछ माह पहले पाइप लगाकर वेंडिंग जोन बनाया गया था। अब उसके अंदर से भी रिक्शा- ठेले उठवा रहे हैं। नो एंट्री से पहले जब गाड़ी खाली हो रही होती है तो ट्रैफिक पुलिस कहती है कि नो एंट्री का चालान होगा। आखिर व्यापारी क्या करें।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने सपा नेताओं द्वारा लगाए जा रहे वसूली के आरोप को बेबुनियाद बता रहे हैं। उनका कहना है कि जुर्माना की रसीद दी गई है। कुल 11 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें