फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट ने बदली 19 साल के लड़के की जिंदगी, संजय ऐसे बने डिजिटल मार्केटिंग के एक्सपर्ट

Sat, 28 Nov 2020 10:53 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
संजय कुमार गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ये कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेट की दुनिया ने कई लोगों को बहुत से मौके दिए हैं और लोगों के लिए नए अवसर दिए हैं। इंटरनेट की दुनिया की समझ जिसे है वो इसका बादशाह है और इसका किसी की उम्र से कोई लेना देना नहीं है। इसी तरह इंटरनेट ने 19 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता की जिंदगी भी बदल दी है।

विज्ञापन


दरअसल, संजय कुमार गुप्ता आज इंटरनेट की दुनिया में जानमाना नाम है और यह अपनी खुद की कंपनी चला रहे हैं। संजय कुमार गुप्ता ने इंटरनेट के जरिए खुद के लिए तो अवसर बनाए ही हैं लेकिन साथ ही उन्होंने कई युवाओं को भी उनके साथ काम करने का मौका दिया है।  

संजय भारत के युवा एंटरप्रेन्योर में से एक हैं। उनकी अपनी खुद की वेबसाइट है और आज उनकी वेबसाइट भारत में बहुत मशहूर है। उन्होंने इसकी शुरुआत 2016 में की थी। उन्होंने एक वेबसाइट पर रिव्यू पढ़ा और खुद की वेबसाइट बनाने का सोचा फिर संजय ने कार पर रिव्यू लिखना शुरू किया।
विज्ञापन


हालांकि, रिव्यू लिखने से पहले उन्हें अपनी वेबसाइट बनानी थी लेकिन वेबसाइट बनाने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इस वजह से संजय ने कई इंस्टीट्यूट के धक्के खाए लेकिन इंस्टीट्यूट की फीस बहुत अधिक होने के कारण वह एडमिशन नहीं ले पाए। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर इंटरनेट पर वेबसाइट बनाने की जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने कई सारे यूट्यूब वीडियो देखे और वेबसाइट बनाना सीखा। इसी दौरान उन्हें डिजिटल मार्केटिंग के बारे में पता चला और वो अपनी वेबसाइट के फाउंडर बन गए। 

संजय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिजनेस को आगे बढ़ाने की समझ रखते हैं। फिर चाहे कोई भी डिजिटल प्लेटफॉर्म हो वो अपने साथ काम करने वालों को कभी निराश नहीं करते हैं। इस वजह से उनकी डिजिटल कंपनी काफी लोकप्रिय हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें