फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kite Flying: अलीगढ़ में अंतरजनपदीय पतंगबाजी प्रतियोगिता 15 मई से, पेच लड़ाओ, पतंग काटो और 51 हजार जीतो

Tue, 12 May 2026 04:19 AM IST
Chaman Kumar Sharma नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्येक टीम में तीन पतंगबाज होंगे। प्रत्येक टीम को विपक्षी टीम की नौ पतंगें काटनी होंगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार, द्वितीय स्थान पर 31 हजार और तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
पतंगबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में पतंगबाजी की अंतरजनपदीय प्रतियोगिता 15 मई से होगी, जिसमें आठ जिलों के पतंगबाज हिस्सा लेंगे। सबसे ज्यादा पतंगें काटने वाली टीम को 51 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


अलीगढ़ काइट एसोसिएशन की ओर से यह प्रतियोगिता छेरत के सरिया मिल ग्राउंड में होगी और यह 15 दिन तक चलेगी। इसमें 16 टीमें अलीगढ़ से और 16 टीमें अन्य जिलों से भाग लेंगी, जिसमें मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, संभल, मुरादाबाद और आगरा की टीमें शामिल हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष नूर ने बताया कि टीमों के पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। सोमवार को सभी जिलों की टीमों के कप्तान अलीगढ़ आए, जिनकी मौजूदगी में पर्ची निकालकर तय किया गया कि किस टीम का मुकाबला किस टीम से होगा।
विज्ञापन


 पतंग उड़ाने के लिए कॉटन के धागे का प्रयोग होगा और पतंग पर संस्था की मुहर होगी। चरखी में धागे का वजन एक किलो साढ़े 600 ग्राम रखना होगा। यदि किसी टीम की चरखी में इससे अधिक वजन मिलता है तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। यदि किसी टीम को दूसरी टीम की चरखी के वजन पर एतराज होता है तो उसके सदस्य 500 रुपये जमा करा कर इसकी जांच करा सकते हैं। अगर उनकी शिकायत सही मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

पहला पुरस्कार 51 हजार
प्रत्येक टीम में तीन पतंगबाज होंगे। प्रत्येक टीम को विपक्षी टीम की नौ पतंगें काटनी होंगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार, द्वितीय स्थान पर 31 हजार और तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। तीन से अधिक पतंगें काटने वाले पतंगबाज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें