फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलीगढ़ में सघन चेकिंग

Tue, 28 May 2019 03:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
विज्ञापन
Aligarh Railway Station - फोटो : India Rail Info
विज्ञापन

बनारस रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार देर रात को आरपीएफ और जीआरपी में खलबली मच गई। अलीगढ़ जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


मेरठ-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस की स्लीपर और जनरल की बोगियों में सवार यात्रियों की चेकिंग की गई। साथ ही उनके सामान को भी खंगाला गया। इसके साथ ही प्लेटफार्म दो से लेकर सात तक चेकिंग की गई। इस दौरान पकड़े गए कई संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। 

आरपीएफ  इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक बनारस रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने का धमकीभरा पत्र मिलने पर अधिकारियों का हाई अलर्ट का मैसेज मिला जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ  से संयुक्त चेकिंग कराई गई है। फिलहाल हर संदिग्ध वस्तु और यात्री पर नजर है। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए एक सिपाही की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें