फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आवेदन को तीन दिन में अग्रसारित करने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएमपीयू से संबद्ध मंडल के 30 से ज्यादा महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन अग्रसारित नहीं किए हैं। इन महाविद्यालयों को पोर्टल पर तीन दिन में आवेदन अग्रसारित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन




विवि प्रशासन ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत दशोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति योजना से संबंधित जानकारी दी है। महाविद्यालयों ने छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन विश्वविद्यालय एफिलिएट पोर्टल (जेनिस) पर समय से अग्रसारित नहीं किए हैं। इसलिए विश्वविद्यालय स्तर पर जिला समाज कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति फॉर्म अग्रसारित करना संभव नहीं हो पा रहा है।



इससे पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस लापरवाही को विवि ने गंभीरता से लिया है। संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह आवेदनों को अपने स्तर से समीक्षा करके तीन दिन में अग्रसारित करें। विवि के प्रवक्ता गगन प्रताप सिंह ने बताया कि अगर आवेदन निर्धारित समय-सीमा में अग्रसारित नहीं किए जाते हैं, तो शासन स्तर पर की जाने वाली आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित महाविद्यालय स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें