फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक व मुंशी लाइन हाजिर, ये है आरोप

Thu, 04 Jan 2024 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

निरीक्षण के दौरान डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि रिस्पांस टाइम कम से कम समय में हो। जाम से लेकर अपराध तक की हर सूचना पर बेहतर रिस्पांस हो। पीआरवी कर्मियों की ड्यूटी में पारदर्शिता हो। सभी की रोस्टर अनुसार बदल-बदलकर ड्यूटी लगाई जाए। एक ही व्यक्ति को लगातार एक ही पीआरवी पर न रखा जाए। इस दौरान अभिलेखों की समीक्षा और साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कंट्रोल रूम के औचक निरीक्षण के दौरान यूपी-112 पुलिस कंट्रोल रूम के दौरान पीआरवी ड्यूटी को लेकर बेहतर जवाब न मिलने पर डीआईजी/एसएसपी कलानिधि नैथानी का पारा चढ़ गया। उन्होंने संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रभारी इंस्पेक्टर विजेंद्र राना व मुंशी आरक्षी कुलदीप को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि रिस्पांस टाइम कम से कम समय में हो। जाम से लेकर अपराध तक की हर सूचना पर बेहतर रिस्पांस हो। पीआरवी कर्मियों की ड्यूटी में पारदर्शिता हो। सभी की रोस्टर अनुसार बदल-बदलकर ड्यूटी लगाई जाए। एक ही व्यक्ति को लगातार एक ही पीआरवी पर न रखा जाए। इस दौरान अभिलेखों की समीक्षा और साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

साथ में ई चालान, यातायात होर्डिंग लगाने, वायरलेस सिस्टम, उपनिरीक्षकों के मोबाइल फोन में चालान एप सक्रिय करने, ट्रैफिक एन्फोर्समेन्ट व सडक़ अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए। इधर, प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ जिले में कुछ नए तबादले किए। इसके तहत निरीक्षक उदयवीर सिंह को नया प्रभारी यूपी-112, विजयकांत शर्मा को अपराध प्रभारी निरीक्षक थाना गोधा, सीताराम सरोज को प्रभारी मानवाधिकार सेल, रामनिवास को अपराध प्रभारी निरीक्षक थाना महुआखेड़ा, एसआई यशोद वर्मा को एसएसआई थाना गांधीपार्क, सूरज सिंह को थाना देहली गेट, रामवीर सिंह को थाना सासनीगेट, संजीव कुमार अवस्थी को थाना गांधीपार्क, जुगेंद्र पाल सिंह को थाना महुआखेड़ा में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें