पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन युवकों को एक बाइक पर सवार देखकर उन्हें रोका गया, लेकिन देखते ही देखते यह सामान्य चेकिंग एक तीखी नोकझोंक में बदल गई।
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 12 जुलाई की रात सूतमिल चौराहे पर हुई वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और युवकों के बीच हुई बहस का वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब 10 बजे पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन युवकों को एक बाइक पर सवार देखकर उन्हें रोका गया, लेकिन देखते ही देखते यह सामान्य चेकिंग एक तीखी नोकझोंक में बदल गई। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिसकर्मी का तर्क है कि युवक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और उनके साथ बदतमीजी की गई।
अधिकारियों ने लिया एक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित जांच की, जिसमें उपनिरीक्षक द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जाना पाया गया। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक राहुल तिवारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।