फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाथरस सिटी स्टेशन पर अब 24 घंटे मिलेगी पूछताछ की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर अब चौबीसों घंटे पूछताछ केंद्र खुला रहेगा। रेलवे प्रशासन ने रात की पाली में भी रेलकर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है। इससे आधी रात के बाद स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेनों की सटीक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

हाथरस सिटी स्टेशन से कासगंज, मथुरा, बरेली और कानपुर रूट की कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। पहले रात 12 बजे के बाद पूछताछ केंद्र बंद रहता था। इससे देर रात सफर करने वाले यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी होती थी। ट्रेन लेट होने या प्लेटफॉर्म बदलने पर मुसाफिरों को भटकना पड़ता था। कोच डिस्प्ले बोर्ड संचालित न होने पर यात्री अपने कोच की तलाश में दौड़ लगाते थे।
यात्रियों की लगातार शिकायतों और मांग के बाद यह कदम उठाया गया है। अब किसी भी समय खिड़की पर ट्रेनों की स्थिति, लेट-लतीफी और कोच की सटीक जगह पता कर सकेंगे। रात 12 बजे के बाद की पाली के लिए रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी तय हुई है। पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें