फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में मिली मासूम की लाश

Sun, 02 Oct 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पानी के टैंक में मिली मासूम की लाश - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महानगर के भुजपुरा धनोली वाली गली में ताला कारीगर की 27 दिन की मासूम बेटी सुबह-सुबह अचानक गायब हो गई। इसके कई घंटे बाद दोपहर में उसकी लाश घर की छत पर पानी के टैंक में उतराती मिली। लाश मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इसी बीच एक भीख मांगने वाली महिला पर शक जताते हुए परिजनों ने उसे मोहल्ले में ही खोज लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में महिला इन आरोपों को सिरे से नकार गई। बाद में परिवार ने बिना कोई शिकायत दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फिर भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है कि आखिर बच्ची वहां तक पहुंची कैसे? धनोली वाली गली निवासी ताला कारीगर निजामुद्दीन की पत्नी शबनम के पहले से ढाई साल की एक बेटी है अैर इसी 4 सितंबर को दूसरी बेटी का जन्म हुआ था। अभी उसका नामकरण तक नहीं हुआ था।
विज्ञापन

इधर, निजामुद्दीन के छोटे भाई नजरुद्दीन की पत्नी को शनिवार सुबह ही डिलीवरी के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के अधिकांश सदस्य अस्पताल में ही थे। घर में शबनम और उसकी बेटियां मौजूद थीं। वाकया सुबह करीब आठ बजे का है, जब शबनम घर के बाहरी कमरे में बैठी थी और नवजात बच्ची चारपाई पर लेटी थी, तभी एक भीख मांगने वाली महिला आई। जब वह उसे कुछ देने के लिए अंदर से रुपये लेने गई और वापस लौटी तो बच्ची गायब हो गई।
इसके बाद घंटों तक उस महिला को तलाशा गया। तभी वह महिला नगला आशिक अली में घूमती हुई मिल गई। उसे लोगों ने पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका ठिकाना माल गोदाम पर है। वहां एक पीसीओ पर उसके कपड़े रखे हैं।
वह मांगकर खाती है। उसने बच्ची के विषय में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया और बच्ची चुराने का आरोप भी नकार दिया। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में निजामुद्दीन का सबसे छोटा भाई आमिर स्कूल से पढ़कर लौटा और वह बच्ची को तलाशते हुए पहले छत पर गया।
तभी उसकी नजर पानी के खुले पड़े टैंक पर गई। जब अंदर झांककर देखा तो उसमें बच्ची की लाश उतरा रही थी। इसके बाद परिजनों ने उसी महिला पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस तैनात है। मगर कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें