फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइकों की भिड़ंत में मासूम की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अतरौली क्षेत्र में शनिवार को रामघाट रोड स्थित बियर फैक्टरी के पास दोपहर के वक्त दो बाइकों की भिड़ंत में आठ माह के एक मासूम की मौत हो गई। हादसे में मासूम के फूफा और नाना भी घायल हो गए। इन्हें पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बुलंदशहर के कोतवाली डिबाई क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी उदयवीर शनिवार को पत्नी राखी आठ माह के बच्चे पुनीत के साथ अतरौली क्षेत्र के गांव राजमार्गपुर स्थित ससुराल आए थे। यहां से रिश्ते की सास के यहां घूमने के लिए गांव पंजीपुर आ रहे थे। उदयवीर की बाइक पर पत्नी राखी और सास सीमा देवी सवार थीं।



इनसे आगे दूसरी बाइक पर उदयवीर के बहनोई हरीश और नाना संतोष सवार थे। जैसे ही बाइक रामघाट रोड पर पहुंची। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने एक कार को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में पुनीत गोद से उछलकर जमीन पर गिर गया। हरीश और संतोष भी गिरने से घायल हो गए। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने मासूम पुनीत को मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें