फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम अंकल: घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन हटवा दीजिए, मासूमों ने वीडियो में लगाई गुहार

Fri, 19 Dec 2025 05:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अधिकारी इसका संज्ञान लेंगे। इस लाइन के कारण लोग अपने घरों की ऊपरी मंजिल का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में अलीगढ़ डीएम से गुहार लगाते मासूम बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जलालपुर क्षेत्र के शक्ति नगर और कामाख्या रोड के छोटे-छोटे बच्चों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से गुहार की है कि वह उनके घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन को हटवा दें। यह लाइन बीते 20 साल से बंद है, इसमें करंट नहीं है।

विज्ञापन


मासूमों का कहना है कि छत पर खेलते और पढ़ते समय डर लगता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अधिकारी इसका संज्ञान लेंगे। इस लाइन के कारण लोग अपने घरों की ऊपरी मंजिल का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय परिवारों ने बताया कि उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को डाक और ईमेल के माध्यम से कई बार शिकायत भेजी। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई तो जूनियर इंजीनियर ने जवाब दिया कि उपभोक्ता अपने खर्च पर लाइन हटवा सकते हैं। भाजपा की पूर्व पार्षद लतेश चौधरी (वार्ड-13) ने बताया कि 10 किलोमीटर लंबी इस लाइन का बड़ा हिस्सा अभी भी घनी आबादी के ऊपर से गुजरता है। 

जब लाइन का कोई उपयोग नहीं है तो उसे वहां से हटवाया जाएगा। बिजली विभाग को इसका निर्देश दिया जाएगा।-संजीव रंजन, डीएम, अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें