फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में जेबकतरों के चंगुल से मासूम को छुड़ाया, पति-पत्नी दबोचे, बच्चे को नशा देकर कटवाते थे जेब

Sun, 02 Aug 2026 10:44 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी दंपती ममता और शिवा इस तरह घूम रहे थे जैसे किसी मरीज का बेड तलाश रहे हों। इसी दौरान, शिवा ने एक तीमारदार के कुर्ते की जेब में रखे पर्स को ऊपर खिसकाया और दूसरे हाथ से उसे निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शनिवार को जेब कतरने के आरोप में एक दंपती को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक आठ साल के मासूम का अपहरण कर उसे नशा देते थे और फिर उससे जेब कटवाते थे। पूछताछ में बच्चे ने खुद को गाजियाबाद के डासना गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला बताया।

विज्ञापन


1 अगस्त को जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में हरदुआगंज के मोहल्ला गुड़ियाई के रहने वाले आरोपी दंपती ममता और शिवा इस तरह घूम रहे थे जैसे किसी मरीज का बेड तलाश रहे हों। इसी दौरान, शिवा ने एक तीमारदार के कुर्ते की जेब में रखे पर्स को ऊपर खिसकाया और दूसरे हाथ से उसे निकालने की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर सुरक्षा कर्मियों ने दबोच लिया।

प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान ने अपहरण, बाल शोषण और मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें