फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांप के डसने से मासूम की मौत

Sat, 27 Jul 2024 04:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला सुक्खा में सांप के डसने से तीन साल की बालिका की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन



गांव नगला सुक्खा निवासी संदीप के अनुसार शुक्रवार की सुबह घर के सभी लोग काम-काज में लगे थे। तीन वर्षीय बेटी निधि आंगन में खेल रही थी। आंगन के कोने में कंडे रखे हैं। निधि कंडों को उलटने-पलटने लगी तभी सांप ने उसे डस लिया। इस पर वह चीखी तो परिजन पास पहुंचे।
विज्ञापन




सांप के डसने के बारे में पूछा लेकिन वह बता नहीं सकी। इसके बाद वह बेहोश होने लगी। इस पर परिजन अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने बॉयगीर बुलाए लेकिन बालिका की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें