फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार बेटी की मौत, मां घायल, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गौमत चौराहे से पहले एक ट्रैक्टर बिना लाइट के लाइट के सड़क क्रास कर रहा था।
ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे मां घायल हो गईं और पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौमत चौराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो सवार पांच साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


चंडौस थाने के गांव एलमपुर निवासी अमित कुमार के अनुसार घटना 6 मार्च की रात करीब दस बजे की है। वह परिवार सहित अलीगढ़ से अपनी बोलेरो गाड़ी से गांव लौट रहे थे। गौमत चौराहे से पहले एक ट्रैक्टर बिना लाइट के लाइट के सड़क क्रास कर रहा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। उनके सहित मां वीना देवी घायल हो गईं और पांच वर्षीय बेटी नित्या की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें