देश के सबसे बड़े महिला सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक-311 की डिस्ट्रिक चेयरमैन के पद पर प्रमुख समाज सेविका डॉ. दिव्या लहरी को मनोनीत किया गया है। उनके चयन से अलीगढ़ के संगठनों में हर्ष का माहौल है।
डिस्ट्रिक-311 में अलीगढ़ जनपद से लेकर सासनी, हाथरस, आगरा, कासगंज, कन्नौज, कानपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, रामपुर, हल्द्वानी, बरेली, पूरनपुर, मथुरा से नैनीताल उत्तरांचल तक फैले लगभग 91 इनरव्हील क्लबों का नेतृत्व अब डॉ. दिव्या लहरी करेंगी। 1956 में अलीगढ़ में स्थापित इनरव्हील क्लब के 13 क्लबों के साथ दिव्या लहरी समाजसेवा का कार्य कर रही हैं।
दिव्या लहरी भारत विकास परिषद के साथ महिला एवं बाल विकास राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं, जबकि जनपद में डॉ. दिव्या लहरी को अलीगढ़ रत्न, मलाला पुरस्कार, गृह लक्ष्मी अवार्ड, पैंटागन पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके मनोनयन से अलीगढ़ के विभिन्न क्लबों के सदस्याओं ने बधाइयां भी प्रेषित की हैं। बधाई प्रेषित करने वालों में ज्योति मित्तल, संस्थापक सदस्य उर्मिल वाड्रा, दीवाली बत्रा, पूजा सोमानी, सारिका सक्सेना, प्रीति वाड्रा, तूलिका अग्रवाल आदि शामिल हैं।