फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मैक्स ने ढकेल संचालक में मारी टक्कर, घायल की इलाज के दौरान मौत

Sun, 24 Dec 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मास्टर काॅलोनी निवासी बदरुद्दीन अलीगढ़-मथुरा रोड पर ढकेल पर सामान बेचकर परिवार का पालन करते थे। 20 दिसंबर की देर शाम ढकेल के पास कुर्सी पर बैठे थे। इस दौरान मथुरा की ओर से आ रही कट्टी के पशुओं से लदी मैक्स गाड़ी ने बदरुद्दीन को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान घायल की 22 दिसंबर को मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में अलीगढ़ रोड पर कुर्सी पर बैठे ढकेल संचालक को मैक्स गाड़ी ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में घायल ढकेल संचालक की इलाज के दौरान 22 दिसंबर को मौत हो गई। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


कस्बे के मास्टर काॅलोनी निवासी 49 वर्षीय बदरुद्दीन अलीगढ़-मथुरा रोड पर ढकेल पर सामान बेचकर परिवार का पालन करते थे। 20 दिसंबर की देर शाम ढकेल के पास कुर्सी पर बैठे थे। इस दौरान मथुरा की ओर से आ रही कट्टी के पशुओं से लदी मैक्स गाड़ी ने बदरुद्दीन को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। परिजन उन्हें अलीगढ़ शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।

22 दिसंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के बेटे सलमान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मैक्स गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। बदरुद्दीन के परिवार की आर्थिक स्थित बहुत खराब है। वह अपने पीछे दिव्यांग पुत्र सलमान व सलीम के साथ पत्नी बानो को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें