रविवार दोपहर पनैठी गंगीरी सड़क पर गांव कासिमपुर के पास मजदूरों से भरा एक ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार कई मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
कासगंज के गांव ढोलना निवासी निवासी मजदूर जितेंद्र ने बताया कि वह गांव के आठ अन्य मजदूरों के साथ जलाली स्थित बाग में आम तोड़ने जा रहे थे। चालक की लापरवाही से ऑटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। सीएचसी से घायल जितेंद्र, रामप्रकाश और विशाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।