फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क हादसे में घायल की सात माह बाद मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 21 Apr 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक गुरुग्राम से अपने गांव लौट रहे थे तभी एक कार पीछे से टक्कर मारकर निकल गई थी। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। पांच माह तक एम्स दिल्ली में इलाज चला।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 सितंबर 2024 को बादशाहपुर गुरुग्राम में हुए सड़क हादसे में घायल विकास चौहान (27) पुत्र अनिल चौहान निवासी सहजहपुरा थाना पिसावा की 20 अप्रैल की दोपहर मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार वाले शव अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए हैं।

विज्ञापन


वह गुरुग्राम से अपने गांव लौट रहे थे तभी एक कार पीछे से टक्कर मारकर निकल गई थी। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। पांच माह तक एम्स दिल्ली में इलाज चला। वहां से छुट्टी कराकर परिवार वाले घायल विकास अपने घर ले आए थे, जहां पर इलाज चल रहा था।

20 अप्रैल की दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी नेहा, भाई बहन और माता-पिता को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें