कोरोना काल में आर्थिक तंगी के चलते दवाओं व खाने-पीने की समस्या से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए शहर के समाजसेवी आगे आए हैं। फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज एवं रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी ने कोविड दवा बैंक शुरू किया है। सदस्यों के व्हाट्स एप नंबर जारी किए हैं।
व्हाट्सएप पर डॉक्टर का पर्चा भेजकर निशुल्क दवा प्राप्त कर सकते हैं। दवाओं के लिए तीन मेडिकल स्टोर नामित किए हैं। दवा का पर्चा सदस्यों द्वारा सत्यापित किए जाने के बाद मेडिकल स्टोर पर तीमारदार को जाना होगा, वहां उसे दवा मिल जाएगी।
इसी प्रकार इनरव्हील क्लब अलीगढ़ मंजरी ने फूड बैंक शुरू किया। क्लब ने भी अपने सदस्यों के फोन नंबर जारी किए हैं, सुबह 10 बजे तक कोई भी व्यक्ति फोन कर जरूरत के हिसाब से खाने की मांग कर सकता है। दोपहर एक से दो बजे व शाम को सात बजे तक उक्त व्यक्ति के घर पर संस्था खाना पहुंचा देगी।
संस्था चार्टर प्रेसिडेंट पूजा सोमानी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति खाना लेने के लिए आने में समर्थ है तो वह प्रतिभा कॉलोनी में निधि भारद्वाज, श्याम नगर में अनीता शर्मा और स्वर्ण जयंती नगर में हिना के घर से खाना ले सकता है।
खाने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
पूजा सोमानी 9368122600
सुनीता वार्ष्णेय 9720002626
लता गुप्ता 9359755280
कविता मदान 8218391223
दवा के लिए करें व्हाट्सएप
दवा के लिए मरीज की जानकारी जैसे नाम, पता, टेलीफोन नंबर, डॉक्टर का लिखित पर्चा (उसी दिन का) व्हाट्सएप करना होगा। दवा का पर्चा सत्यापित होने के बाद मदद मांगने वाले को महाराजा अग्रसेन मेडिकल स्टोर, किशनपुर तिराहा सहित महाराजा अग्रसेन मेडिकल स्टोर गोपी मिल के पास नौरंगाबाद, हरीश मेडिकल स्टोर, वरुण हॉस्पिटल के सामने विष्णुपुरी से दवा लेने के लिए जाना होगा।
दवा के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
मानव महाजन 9927078800
रीना अग्रवाल 9927900279
साजिद खान 7500098786
मनीष शर्मा 9837055127
कोरोना काल में शहर के समाजसेवियों का यह बहुत अच्छा प्रयास है। प्रशासन भी इनके हर तरह से सहयोग के लिए तत्पर है। शहर के अन्य लोगों को भी इस संकट काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। - राकेश कुमार मालपाणी, सिटी एडीएम