फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रामघाट-कल्याण मार्ग को एनएच-93 में शामिल कराने की पहल शुरू, केंद्रीय मंत्री से मिले पूर्व मंत्री

Fri, 20 Jun 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य उपासक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की स्मृति से जुड़ा है। इस रोड को एनएच-93 में शामिल कर लिया जाए तो वाहनसवारों को और लाभ होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते पूर्व मंत्री राजवीर सिंह - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामघाट-कल्याण मार्ग को नेशनल हाइवे-93 (आगरा-अलीगढ़) में शामिल कराने के लिए पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने रामघाट-कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार जताया। इसके अलावा अतरौली व जिले की कुछ सड़कों व परियोजनाओं के निर्माण के प्रस्ताव दिए।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने बताया कि रामघाट-कल्याण मार्ग पर यातायात काफी बढ़ गया है। जिससे आए दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं होती रहतीं हैं। वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। सरकार ने इसको फोरलेन बनाने का बजट जारी कर दिया है। बरौठा नहर, काली नदी, नीम नदी पर पुलों का भी निर्माण होगा। प्रथम चरण में क्वार्सी चौराहे से अवंतीबाई चौराहा अतरौली तक, द्वितीय चरण में मोहम्मदपुर बढ़ेरा तक और तृतीय चरण में बुलंदशहर की सीमा से रामघाट तक इसका निर्माण होगा।

18 जून को पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य उपासक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की स्मृति से जुड़ा है। इस रोड को एनएच-93 में शामिल कर लिया जाए तो वाहनसवारों को और लाभ होगा। अलीगढ़-अतरौली से तीर्थ स्थल रामघाट जा रहे इस रोड के निर्माण से आसपास के क्षेत्र का विकास होगा। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मंत्री के प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें