बढ़ते मालभाड़े और चौतरफा महंगाई ने अब खेल के मैदान पर भी गुगली फेंक दी है। युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए पसीना बहाकर सेहत दुरुस्त रखने का शौक अब जेब पर भारी पड़ रहा है। पिछले महज सात महीनों में खेल और फिटनेस उपकरणों की कीमतों में सात फीसदी तक का उछाल आया है।
महंगाई का यह झटका ऐसे समय पर लगा है जब शहर में फिटनेस को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। स्थानीय खेल उपकरण कारोबारी राजेश अग्रवाल बताते हैं कि वे दिल्ली, मेरठ के साथ-साथ सीधे बड़ी कंपनियों से भी खेल का सामान मंगाते हैं। पिछले डेढ़ दशक में अलीगढ़ में न सिर्फ जिम की संख्या बढ़ी है, बल्कि खेल मैदानों का भी दायरा बढ़ा है, जो सेहत के लिहाज से एक अच्छा संकेत है।
वर्तमान में शहर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 150 से अधिक जिम संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 50 से अधिक खेल मैदान हैं, जिनमें से अधिकांश क्रिकेट के मैदान हैं। वहीं अन्य मैदानों में बैडमिंटन, स्केटिंग, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल और हिट बॉक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
खेल उपकरणों की कीमतों पर एक नजर :
उपकरण का नाम पुरानी अनुमानित कीमत (रुपये में) नई अनुमानित कीमत
क्रिकेट बैट (शुरुआती ट्रेनिंग) 1,500 - 1,605
लेदर क्रिकेट बॉल (प्रति पीस) 350 -375
बैडमिंटन रैकेट (पेयर) 1,200 1,284
फिटनेस डम्बल (10 केजी सेट) 1,000- 1,070
जिम वेट प्लेट्स (प्रति केजी) 150 160
फुटबॉल , बास्केटबॉल 800 - 856
मालभाड़े में लगातार हो रही बढ़ोतरी और कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण कंपनियों ने पीछे से ही दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में खेल मैदानों और जिम की फीस पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
कुलदीप, खेल प्रशिक्षक