फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दंपती से ही इलाज करवा रही थी संक्रमित पाई गई गर्भवती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए देहली गेट के जंगलगढ़ी निवासी डॉक्टर दंपती से ही जयगंज डाकखाना निवासी गर्भवती महिला इलाज करा रही थी। महिला शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। वह इसी डॉक्टर दंपती जंगलगढ़ी में ही अपना क्लीनिक चलाते हैं। वहीं, ऊपरकोट पानी की टंकी के पास रहने वाले जो दो सगे भाई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, दोनों मेडिकल कॉलेज के फीवर क्लीनिक में इलाज कराने गए थे। वहीं से वह संक्रमण ग्रस्त हुए हैं। हालांकि इनमें से एक भाई मेडिकल कॉलेज में बतौर लैब सहायक कार्यरत होने की चर्चा है। मगर, एएमयू इंतजामिया व जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे अपना कर्मचारी होने की बात से इनकार कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने बताया कि पांच केस पुराने शहर के जेएन मेडिकल कॉलेज में और छठवां केस धौर्रा से दिल्ली में पॉजिटिव बताया गया है। उन्होंने कहा कि ऊपरकोट व जंगलगढ़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगा दिया गया है। अन्य हॉट स्पॉट एरिया में पहले से ही टीम कार्य कर रही हैं। संक्रमित मरीजों के परिजनों का नमूना लिया जाएगा। संक्रमित मरीजों में से तीन को हरदुआगंज स्थित आइसोलेशन में भर्ती करा दिया गया है। ऊपरकोट एवं जंगलगढ़ी सहित हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित अन्य एरिया में नगर निगम की टीम लगाकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
संक्रमित महिला डॉक्टर व पति अभी घर पर
कोरोना वायरस से संक्रमित महिला चिकित्सक एवं उसके पति देर रात तक आइसोलेशन वार्ड में नहीं पहुंचे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उनके दो बच्चे हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि वे लोग कहां जाएंगे और बच्चों को कहां रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त 8 संक्रमित मरीज हरदुआगंज व 5 जेएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में हैं।
विज्ञापन

66 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, 50 से अधिक नमूने लिए
जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजे गए 66 रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि रविवार को 50 से अधिक नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रविवार को डीएम वार रूम से 17 नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त मलखान सिंह जिला अस्पताल स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से 7 नमूने लिए गए। पांच नमूने दो संक्रमित मरीजों के परिजनों के लिए गए। दोनों मरीज धौर्रा माफी के हैं। इसके अतिरिक्त छेरत स्थित एसीए क्वारंटीन से 17 और होम्योपैथी कॉलेज स्थित क्वारंटीन सेंटर से 5 नमूने लिए गए। नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि 66 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।
चांदपुर मिर्जा का मरीज पहुंचा गांव
चांदपुर मिर्जा के युवक को वापस गांव भेज दिया गया है। वह करीब तीन सप्ताह से अधिक समय तक क्वारंटीन में रह चुका है। उल्लेखनीय है कि चांदपुर के जमाती युवक की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव थी लेकिन क्रास चेक में उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। उसके बाद से उसे छेरत स्थित क्वारंटीन में रखा गया था।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शहर के जितने एरिया में पॉजिटिव आए हैं, उन इलाकों को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। उस्मानपाड़ा पहले से हॉटस्पाट घोषित है। वहां रैंडम चेकिंग जारी है। तब्लीगी जमात से अब तक एक मरीज ही सामने आया था, वह भी मरीज स्वस्थ होकर लौट गया है। अब जो भी नए मरीज सामने आ रहे हैं, वो या तो उस्मानपाड़ा के मृत मरीज के संपर्क में आए थे या फिर जेएन मेडिकल कॉलेज से कम्यूनिटी संक्रमण के जरिये उनमें संक्रमण पहुंचा है। लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लॉकडाउन का पालन करें और घरों में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें