फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डिफेंस कॉरिडोर के सहारे उड़ान भरेगा तालानगरी का औद्योगिक ढांचा

विज्ञापन
मामू भांजा में टीवी पर बजट देखते दुकानदार व व्यापारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश कर दिया है। सीधे तौर पर जिले को लाभ देने वाली कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई, मगर डिफेंस कॉरिडोर वाले शहरों के औद्योगिक क्षेत्रों को लेकर हुई घोषणा से अलीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र जरूर लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन



बजट में जारी व्यवस्था के अनुसार, 550 करोड़ के बजट से डिफेंस कॉरिडोर में आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा और अलीगढ़ सहित संबंधित शहरों के औद्योगिक क्षेत्रों को डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इससे शहर के छोटे उद्यमी और कारोबारी सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे। बजट के जानकार लोगों से चर्चा के बाद जो तथ्य उजागर हुआ। उससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि व्यापार, उद्योग, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, नगरीय विकास, ग्राम्य विकास, सड़क-परिवहन आदि पर केंद्रित बजट पेश किया।
मगर जिले को लेकर सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई। सबसे बड़ा लाभ अगर किसी को मिलने वाला है तो वे हैं शहर के लघु, मध्यम कारोबारी। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों को डिफेंस कॉरिडोर से जोड़कर इनके आधार भूत ढांचे को मजबूत करने का जो प्रावधान किया है, वह आने वाले दिनों में अपने शहर के कारोबार और कारोबारियों के लिए बहुत लाभकारी होने वाला है। इससे तालानगरी के उद्योग को और पंख लगेंगे।
विज्ञापन




उद्यमी बीमा योजना-प्लैज योजना से कारोबार और मजबूत : संयुक्त आयुक्त

उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त बीरेंद्र कुमार बताते हैं कि एमएसएमई को डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने की व्यवस्था के साथ प्रदेश सरकार ने दो बेहद महत्वाकांक्षी प्रस्ताव इस बजट में पेश किए हैं, जिसमें उद्यमी बीमा योजना शुरू की है, जो अब तक नहीं थी। इससे उद्यमी लाभान्वित होंगे। इसके अलावा, प्लैज योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश में कम से कम 10 प्रस्तावों को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। प्लैज योजना के तहत कोई भी कारोबारी अपनी भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से उसे सब्सिडी पर ऋण व अन्य संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इस योजना के लागू होने से प्रदेश में औद्योगिक लैंड बैंक की कमी दूर होगी। इसके अलावा उद्योग, छोटे कारोबार व छोटी इकाइयों को ऋण योजनाओं, प्रोत्साहन योजनाओं में बजट बढ़ाया गया है। जो छोटे व्यापारियों-कारोबारियों के लिए लाभ कारी होगा। साथ में नए लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


इनसे लाभान्वित होगा जिला
धनीपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण काम जारी, जल्द उड़ान भरेंगे हवाई जहाज
यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे फिल्म सिटी स्थापना से रोजगार व व्यापार बढ़ेगा
ब्लाॅक से ब्लाॅक मुख्यालय सड़क, एक जिला मार्ग सड़क चौड़ीकरण होगा

बजट से ये भी हैं संकेत

दाऊद खां से यमुना एक्सप्रेसवे आगरा तक चार लेन के भी हैं इसमें संकेत
दीनदयाल संयुक्त अस्पताल का उच्चीकरण हो सकता है बजट प्रस्ताव से
अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग का बजट पीडब्ल्यूडी कर सकता है जारी
इन योजनाओं से सीधे मिलेगा लाभ
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ
श्रमिकों के बच्चों को आर्थिक मदद एफडीआर के जरिए
पीएम आवास योजना का बजट बढ़ने से बनेंगे और मकान
कई पेंशन योजनाओं के जरिये गरीब, बुजुर्ग, विधवा लाभान्वित
मोबाइल-टेबलेट स्कीम के तहत युवा व छात्र भी लाभान्वित
श्रमिकों को कौशल विकास प्रशिक्षण का भी जिले में लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें