डीएस कॉलेज के ऑडीटोरियम में दूसरा आदमी दूसरी औरत नाटक का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : संवाद
धर्म समाज सोसाइटी के स्थापना दिवस (अर्पण) पर डीएस कॉलेज के भगत जी सभागार में दूसरा आदमी, दूसरी औरत नाटक मंचन से सामाजिक परिस्थितियों पर प्रहार किया गया।
इस नाटक में आधुनिक भौतिकवादी जीवन शैली के कारण निजी संबंधों में आ रहे बिखराव से उत्पन्न समस्याओं का चित्रण किया गया। व्योम नृत्य रंगमंडल कानपुर द्वारा यह नाटक पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित था। कलाकारों ने अपने अभिनय से सामाजिक परिस्थितियों पर कटाक्ष किया। इससे पहले शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र मोहन अग्रवाल, सोसाइटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल ने किया। प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्यूरो