फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कठपुला पर दिखेगी भारत की विरासत

विज्ञापन
गर निगम द्वारा प्रस्तावित आकृतियां । - फोटो : Nagar Nigam
विज्ञापन
अब अलीगढ़ आने-जाने वालों को कठपुला फ्लाईओवर पर ही देश की विविध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन होंगे। ताजमहल से लेकर केदारनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ से चारमीनार तक की झलक यहां दिखाई देगी।
विज्ञापन



नगर निगम ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर को भारत दर्शन थीम पर विकसित करने जा रहा है। करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से इसके स्लोप का सुंदरीकरण किया जाएगा।

मंगलवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। जीटी रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के स्लोप को आकर्षक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां लैंडस्केपिंग, हरियाली, कलाकृतियों और सजावटी पैनल के जरिए ऐसा स्वरूप तैयार किया जाएगा, जिसमें आधुनिकता के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक मिलेगी।

एक नजर में दिखेंगे देश के प्रमुख स्मारक : फ्लाईओवर पर ताजमहल, कुतुब मीनार, काशी विश्वनाथ मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, सांची स्तूप, कमल मंदिर, चारमीनार, सोमनाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर और हम्पी की सांस्कृतिक प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। यानी राहगीरों को एक ही जगह देश के अलग-अलग हिस्सों की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत देखने को मिलेगी।


इसके अलावा सजावटी बैकलिट एसीपी पैनल पर पारंपरिक जाली, मोर, वेव और टाइगर पैटर्न उकेरे जाएंगे। दीवारों के कॉलम पर बेसाल्ट स्टोन क्लैडिंग की जाएगी। सैंडस्टोन बेस पर बुद्ध की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें