फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh: अलीगढ़ में धूमधाम से मना भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्मदिन, क्रिकेट प्रेमियों ने काटा केक

Sun, 12 Oct 2025 10:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान महुआ खेड़ा पर 12 अक्तूबर को अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल अकादमी के सचिव अर्जुन सिंह फकीरा ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। 
विज्ञापन
क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म दिवस पर काटा केक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ में 12 अक्तूबर 1997 को हुआ। इनके पिता खानचंद सिंह,  मां बीना देवी, बहन नेहा सिंह, भाई सोनू और भाभी ओजोन सिटी स्थित विला में रहते हैं। आज उनका जन्मदिन अलीगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। क्रिकेट प्रेमियों ने उनके बर्थडे पर केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान महुआ खेड़ा पर 12 अक्तूबर को अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल अकादमी के सचिव अर्जुन सिंह फकीरा ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। 

अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर केक काटा और रिंकू सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मौके पर हेड कोच नितिन धवन, रिंकू सिंह के भाई सोनू लैफ्टी, संजीव कुमार, अमित राजोरिया और मनीष रावत सहित अकादमी के सभी प्रशिक्षक व सदस्य उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें