फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Deaf Cricket League: भारतीय टीम बनी विजेता, अलीगढ़ के अनुभव की कप्तानी में मिली जीत

Thu, 08 May 2025 09:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अनुभव गौतम की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय डेफ क्रिकेट लीग की ट्रॉफी जीत ली। डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव ऋषिकांत ने मूक बधिर खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तरह सरकार से अनुदान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विजेता ट्रॉफी के साथ कप्तान अनुभव गौतम - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में अंतरराष्ट्रीय डेफ क्रिकेट लीग में भारतीय क्रिकेट टीम विजेता रही। यह लीग 28 अप्रैल से 3 मई तक खेली गई। टीम के कप्तान अलीगढ़ के अनुभव गौतम हैं। इस जीत के साथ खिलाड़ियों के परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


टीम में उत्तर प्रदेश के अनुभव गौतम (कप्तान), ऋषिकांत, अजित तोमर, अमन रिजवी, तन्मय तिवारी, गौरव मिश्रा, शहाबुद्दीन शेख, चेतन कुमार, मुंतजिर हुसैन, रौशन केसरवानी, शशांक सिंह ने शानदार खेल दिखाया और टीम ने जीत हासिल की। 

डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव ऋषिकांत ने मूक बधिर खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तरह सरकार से अनुदान देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें